जयराम ठाकुर बने हिमाचल के 14वें CM, 2 मंत्रियों ने ली संस्कृत में शपथ

(न्यूज़ लाइव नाऊ) जयराम ठाकुर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के अलावा कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें से दो ने संस्कृत में शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह भी मौजूद रहे। बीते 65 साल में हिमाचल प्रदेश में केवल 6 शख्स ही सीएम बने हैं। इनके नाम हैं- यशवंत सिंह परमार, ठाकुर रामलाल, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, वीरभद्र सिंह और जयराम ठाकुर। इससे पहले किसी भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए इतना बड़ा इंतजाम कभी नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री और अन्य राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम केंद्रीय मंत्रियों को लाने के लिए 325 गाड़ियों का इंतजाम किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के डाॅ. रमन सिंह, यूपी के योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के रघुवार दास, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल भी पहुंचे। -डॉक्टर राजीव सैजल ने मंत्री पद की शपथ ली। तीसरी बार विधायक बने। सोलन जिले की कसौली सीट से जीते हैं। -गोविंद सिंह ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। संस्कृत में शपथ लेने वाले दूसरे मंत्री। मनाली से विधायक हैं। तीसरी बार इसी सीट से जीते। -विक्रम सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। कांगड़ा जसवां-प्रागपुर सीट से जीते हैं। तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। -वीरेंद्र कंवर ने मंत्री पद की शपथ ली। ऊना जिले की कुटलैहड़ सीट से विधायक बने हैं। चार बार पहले भी विधायक रह चुके हैं। -विपिन सिंह परमार ने मंत्री पद की शपथ ली। कांगड़ा की सुहल सीट से विधायक हैं। तीसरी बार चुनाव जीते हैं। -रामलाल मार्कंडा ने मंत्री पद की शपथ ली। लाहौल स्पीति से तीसरी बार विधायक बने हैं। -सरवीन चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। चौथी बार विधायक बनीं। कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से विधायक हैं। -अनिल शर्मा ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। चौथी बार विधायक बने। -सुरेश भारद्वाज ने मंत्री पद की शपथ ली। शिमला शहर से विधायक हैं। चौथी बार जीते। संस्कृत में शपथ ली। -किशन कपूर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। धर्मशाला से विधायक हैं।पांचवी बार विधायक बने हैं। -महेंद्र सिंह ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। मंडी की धर्मपुर सीट से लगातार सातवीं बार चुने गए हैं।

Comments (0)
Add Comment