जया प्रधा ने कहा आज़म खान का व्यक्तित्व खिलजी जैसा।बंटवाए थे अश्लील चित्र।

(न्यूज़ लाइव नाउ) :पूर्व लोकसभा सांसद जयाप्रदा और पूर्व मंत्री मो. आजम खां के तल्ख सियासी रिश्ते शनिवार को एक बार फिर सामने आए हैं। इस बार जयाप्रदा ने एक न्यूज एजेंसी को दिए बयान में आजम की तुलना ‘पद्मावत’ फिल्म के चरित्र खिलजी से की है। जयाप्रदा के बयान को न्यूज एजेंसी ने ट्वीट किया है। जयाप्रदा ने पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि रामपुर में लोकसभा चुनाव के दौरान आजम ने खिलजी की तरह ही परेशान किया था।

जयाप्रदा वर्ष 2004 और 2009 में रामपुर से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में आजम उनका विरोध कर रहे थे। उस समय जयाप्रदा ने आजम पर कई आरोप लगाए थे। यहां तक कहा था कि आजम ने उनके अश्लील चित्र बंटवाए। जयाप्रदा की यह पीड़ा पदमावत फिल्म देखने के दौरान उभर आई।

Comments (0)
Add Comment