जाकिर नाईक से प्रभावित थे 55 खूंखार आतंकी, NIA की चार्जशीट में कई ‘प्रचारकों’ के नाम

नई दिल्ली/मुंबई : इस्लाम के विवादित प्रचारक जाकिर नाईक आतंक के अपने शार्गिदों के कारण बड़ी मुश्किल में फंसने वाला है. गृह मंत्रालय ने ये पता कराया था कि जाकिर नाईक पर कोई केस बनता है या नहीं. सुरक्षा एजेंसियों ने आतंक के आरोप में गिरफ्तार 55 आतंकियों की फाइल खोजी तो जाकिर नाईक को लेकर हुआ है बड़ा खुलासा.

जाकिर नाईक के भाषणों से प्रेरित रहे हैं

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों की पड़ताल में पता चला है कि 55 आतंक के आरोपी, किसी ने किसी रुप में जाकिर नाईक के भाषणों से प्रेरित रहे हैं. ये कथित आतंकी सिमी, लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन और आईएस के लिए काम करते हुए गिरफ्तार हुए थे. आश्चर्य़ की बात है कि आतंक से जुड़ी तीन पुलिस प्रथमिकियों में भी इसका जिक्र है.

नाईक की जांच का दायरा भी बढ़ रहा है

इस बीच जाकिर नाईक की जांच का दायरा भी बढ़ रहा है. जांच हो रही है कि जाकिर पर कोई आपराधिक केस बनता है या नहीं. इस जांच में तीन एफआईआर का पता चला है. एक का मामला कोल्हापुर में लंबित है. इस नए खुलासे के बाद जाकिर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इसके साथ ही पुलिस और लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

एनआईए ने कई इस्लाम प्रचारकों का नाम लिया

इस बीच आईएसआईएस को लेकर दाखिल की गई एक चार्जशीट में एनआईए ने कई इस्लाम प्रचारकों का नाम लिया है. 14 ऐसे प्रचारकों को भारतीय एजेंसी ने चिह्नित किया है. ये अमेरिका, इंलैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया और जिंबावे से हैं. दावा किया जा रहा है कि इनके भाषणों में आतंक को उकसाने वाले तथ्य भी शामिल हैं.

फेहरिस्त में इंलैंड-अमेरिका के प्रचारक 

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार इस फेहरिस्त में यूके के अंजेम चौधरी, हमजा अंदरेस, इमरान मसूद, मिजानुर रहमान और अबू बलीद शामिल हैं. इसके साथ ही अमेरिका के यासिर काधी, यूसूफ इस्ते, हमजा यूसूफ और अहमद मूसा का नाम भी आया है. आस्ट्रेलिया के मूसा क्रेंटेनिओ, शेख फैज मोहम्मद और ओमर अल बन्ना के साथ जिंबावे के मुफ्ती मेंक और कनाडा के माजिद महमूद का नाम भी सामने आया है.

अलकायदा के कामों का खंडन किया है

इनमें से कई ने आईएस और अलकायदा के कामों का खंडन किया है जबकि ने समर्थन जताया है. एनआईए ने कहा कि कथित आईएस समर्थक मोहम्मद फरहान शेख से पूछताछ में पता चला है कि वह कई अन्य प्रचारकों से भी प्रभावित था. इसके साथ ही भारत के कुछ अन्य प्रचारकों का नाम भी इस लिस्ट में उसने बताए हैं.

Comments (0)
Add Comment