जाधव की मां-पत्नी से बदसलूकी पर भड़का दहाड़ा भारत, पूँछ क्यों उतरवाई बिंदी और मंगलसूत्र

भारत ने कुलभूषण जाधव से मिलने गयीं उनकी माँ और पत्नी के साथ की गयी बदसलूकी पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है. आपको बता दें पाकिस्तान मिलने गयीं जाधव की मान और पत्नी के कपडे बदलवाए गए. साथ ही मुलाक़ात के समय जाधव और उनके परिवार के बीच कांच एक दीवार अखी गई.

इसके साथ ही जाधव की माँ को जाधव से मातृभाषा मराठी में बात करने से रोक दिया गया. भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान द्वारा किए गए इस दुव्यवहार की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया की पाकिस्तान के अधिकारियों ने जाधव और परिवार की आपसी आतचीत के समय लगातार रोक टोंक की.

रवीश कुमार ने बताया कि मुलाकात से पहले दोनों देशों के अधिकारी संपर्क में थे, सभी कुछ पहले ही तय कर दिया गया था. इसके बावजूद पाकिस्तान की ओर से मुलाकात की तय बातों का उल्लंघन किया गया. कुलभूषण के परिवार के पास पाकिस्तानी प्रेस को आने दिया गया, जो कि उनपर झूठे आरोप वाले सवाल दाग उन्हें परेशान कर रहे थे. जबकि दोनों देशों के बीच यह तय था कि मीडिया को पास आने नहीं दिया जाएगा.

पाक को लताड़ लगाते हुए रवीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर कुलभूषण की पत्नी-मां के मंगलसूत्र, बिंदी, कपड़े तक को बदलवा दिया गया. जब भी वो कुलभूषण की मां अपने बेटे से अपनी भाषा मराठी में बात करने की कोशिश करती थी, उन्हें बार-बार टोक दिया जाता था. यहां तक की उनके जूते भी नहीं लौटाए गए.

Comments (0)
Add Comment