जानिए जीरो बैलेंस अकाउंट पर कौन सी बैंक दे रहीं है कौनसी सुविधाएं

इस खाते के साथ ग्राहकों को डेबिट और एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अगर आप बैंक अकाउंट खोलना चाहते हैं जिसमें मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत ना हो तो आप बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट खोल सकते हैं। यह जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट होता है और ग्राहक को इसमें न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है। एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई जैसे बैंक यह खाता खोलने की सुविधा देते हैं। इस खाते के साथ ग्राहकों को डेबिट और एटीएम कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।इस अकाउंट को कोई भी खोल सकता है। इसमें बेसिक रुपे एटीएम-कम डेबिट कार्ड मिलेगा, जिसका कोई एनुअल मैंटेनेस चार्ज नहीं देना होगा। साथ ही NEFT/RTGS जैसे इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट चैनल से पैसे भेजना और रिसीव करना फ्री होगा। इसके अलावा बंद हुए अकाउंट को दोबारा खोलने और अकाउंट बंद करवाने पर कोई चार्ज नहीं लगता।एसबीआई के इस खाते पर रेगुलर सेविंग बैंक अकाउंट के बराबर ब्याज मिलता है। इसमें एक करोड़ रुपये तक की सेविंग पर 3.5 फीसद सालाना की दर पर ब्याज मिलता है। एक करोड़ रुपये से ज्यादा की सेविंग पर 4 फीसद सालाना ब्याज मिलता है।HDFC बैंक में BSBD खाते पर जीरो बैलेंस और फ्री रुपे कार्ड की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इस खाते पर बैंक पासबुक, फ्री कैश और चेक डिपॉजिट की सुविधा भी देता है। ये खाताधारक हर महीने चार ATM/RTGS/NEFT कैश विड्रॉल/ट्रांसफर जैसी ट्रांजेक्शन फ्री में कर सकते हैं। ऐसी चार ट्रांजेक्शन के बाद बैंक इस खाते को रेगुलर अकाउंट में बदल देता है, जिसके बाद इस पर सारे रेगुलर अकाउंट वाले नियम लागू होते हैं।इस अकाउंट में 50 लाख रुपये से ऊपर की सेविंग पर 4 फीसद और 50 लाख से कम की सेविंग पर 3.5 फीसद ब्याज दर मिलता है।आईसीआईसीआई बैंक इस अकाउंट पर रुपे कार्ड फैसिलिटी देती है। इस कार्ड पर रोजाना 10 हजार की विड्रॉल लिमिट होती है। साथ ही इंटरनेट बैंकिग सुविधा भी फ्री मिलती है।आईसीआईसीआई इस खाते पर सेविंग अकाउंट के बराबर ब्याज दर देता है। इसमें 50 लाख रुपये तक की कीमत पर सालाना 3.5 फीसद और 50 लाख रुपये से ज्यादा सेविंग पर 4 फीसद सालाना दर से ब्याज मिलता है।

Comments (0)
Add Comment