“ जीवन की समस्याओं के साथ सामंजस्य बनाते हुए स्वयं जीना और दूसरों को प्रेरित करते रहना ही एडवेंचर है”: सुखदेव सिंह

कुल्लू: उपरोक्त ओजस्वी उद्दगार नेहरु युवा केन्द्र संगठन हिमाचल संगठन के राज्य निदेश्क श्री सुखदेव सिंह ने प्रस्तुत किए। वह आज नेहरु युवा केन्द्र संगठन के 178वें रिजनल ऐडवेचर सैंटर कुल्लू द्वारा स्थानीय देव सदन में आयोजित कराए जा रहे 7 दिवसीय ऐडवेचर शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दिल्ली और हिमाचल के 50 प्रशिक्षुओं को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होनें दीप प्रज्जवलित करके उन्होनें शिविर का शुभारम्भ किया ।

दीप प्रज्जवलित करते हुए श्री सुखदेव सिंह,डा. लाल सिंह,श्री रमेश चन्देल,श्रीमति मधुर वीणा,श्रीमति दीप्ति

परम्पानुसार उन्हें कुल्लवी शाल और हिमाचली ताज से सम्मानित करते हुये कैम्प कमांडैंट एवं नेहरु युवा केन्द्र कुल्लू के जिला युवा समन्वयक डा. लाल सिंह ने कहा कि युवा हमारे देश की रीढ़ की हडडी है – उन्हें ऐडवेचर ट्रेनिंग द्वारा उन्हें सशक्त बनाना ही कैम्प आयोजन का मुख्य लक्ष्य है।
कार्यक्रम में सहभागिता हमारी और आपकी की टीम ने नशा जागरुकता पर एक प्रभावी नुक्कड़ नाटक पेश किया । जो उपस्थिति पर एक अमिट छाप छोड़ गया। प्रशिक्षुओं को अमुना क्रिश्चियन कालेज इलाहाबाद के सेवामुक्त प्रौफेसर डी.के सिंह, श्री मति दीप्ति युवा संयोजक, पत्रकार श्याम कुल्लवी , श्री बी.डी कुल्लवी , कला सुमन एनजीओं के रमेश चन्देल , श्रीमति मधुर वीणा महिला कल्याण मण्डल  तथा पत्रकारों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर उक्त महानुभावों ने भी युवाओं को सम्बोधित किया। वह आर.ए.सी के मुख्य प्रशिक्षक गुरुदेव सिंह राणा ने बड़े दिलकश अदांज से अतिथियों और प्रशिक्षिओं का धन्यवाद किया । कार्यक्रम वन्दे मातरम्् से आरम्भ होकर राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हुआ।
अतं में नेहरु युवा केन्द्र कुल्लू के लेखा प्रबन्धक श्री केवल गिरि महन्त ने सभी का धन्यवाद किया।

Comments (0)
Add Comment