जोधपुर में शूटिंग के दौरान घायल कंगना मुंबई रवाना

कंगना रनौत इन दिनों ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस शूटिंग के दौरान कंगना को काफी चोट लग रही है. पहले भी वह हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं. फिर एक बार उनके चोटिल होने की खबर आई है.

बताया जा रहा है कि जोधपुर में शूटिंग के दौरान उनके पैर में फैक्चर हो गया था. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि अब उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है. अब वो मुंबई लौटकर कुछ दिन शूटिंग से ब्रेक लेंगी.

बता दें फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी की शूटिंग इन दिनों जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में चल रही है. यहां रात के वक्त शूटिंग चल रही थी. इस दौरान फाइटिंग सीन फिल्माते हुए कंगना गिर गईं. उन्हें नजदीकी गोयल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Comments (0)
Add Comment