ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सीएम जयराम

सीएम ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री ने मंदिर में मुख्य ज्योति की पूजा अर्चना की और माता को चुनरी भी भेंट की।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा चारों सीट जीतेगी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मां ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करने के बाद कही। सीएम ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।मुख्यमंत्री ने मंदिर में मुख्य ज्योति की पूजा अर्चना की और माता को चुनरी भी भेंट की। साथ ही दिव्य ज्योतियों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हैं और इस बार चारों सीटें जीतकर मजबूत नेतृत्व बनाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनावो में सबसे बड़ा मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पांच वर्ष का कार्यकाल है जो बहुत बेहतर रहा है, जिसमें देश मजबूत राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया में पहचान बना चुका है। पाकिस्तान को भी पीएम मोदी ने सबक सिखाया है। इसलिए लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी जीत होगी और देश एक सुरक्षित हाथों में होगा। अनिल शर्मा के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अभी तक मंत्री हैं और मंत्रिमंडल में हैं और उन्हें पार्टी का कार्य करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की गरीबों को 72 हजार रुपये देने की घोषणा में हकीकत नहीं है और लोगों को भी सब मालूम है।

Comments (0)
Add Comment