टुकड़ों में बंटा अंतरिक्ष यान, यात्रियों की मौत

(न्यूज़ लाइव नाऊ) वाशिंगटन: अंतरिक्ष में बने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिका, रूस और जापान के तीन यात्रियों का दल बड़े हादसे का शिकार हो गया।



इस दल को लेकर कजाखस्तान से रवाना हुआ अंतरिक्ष यान बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर टुकड़ों में बंट गया। किसी भी अंतरिक्ष यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। नासा टीवी ने यह जानकारी दी है। दो दिन की यात्रा पर अंतरिक्ष यात्रियों का यह दल रूस के कमांडर एंटन श्काप्लेरोव के नेतृत्व में रवाना हुआ था।




इस दल में फ्लाइट इंजीनियर जापान के नोरीशिजे कनाई और नासा के अमेरिकी इंजीनियर स्कॉट टिंगल भी शामिल थे।

Comments (0)
Add Comment