ट्रंप के ‘स्पेस फोर्स’ प्रस्ताव का NASA ने किया समर्थन

अमेरिका ने 2020 तक स्पेस फोर्स बनाने का ऐलान किया है। यह अमेरिका की छठी सैन्य सेवा होगी और इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के 2020 के रीकैंपेन का अहम हिस्सा माना जा रहा है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नासा प्रशासक जिम ब्राइडेनस्टीन ने ट्रंप के प्रस्तावित स्पेस फोर्स को पूरा समर्थन देते हुए कहा है कि इसकी भूमिका नासा से अलग होगी। न्यू आर्लियंस में ब्राइडेनस्‍टीन ने कहा कि नासा की जिम्मेवारियों में विज्ञान, अंतरिक्ष में शोध और तकनीकी विकास शामिल हैं।वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार,रक्षा और देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने कहा, ‘हम एजेंसी बनना चाहते हैं जो उन क्षमताओं से खुद को आजाद रखती है।‘ब्राइडेनस्‍टीन मिचौड असेंबली सेंटर गए थे जहां कर्मचारी सिस्टम के पार्ट्स को संग्रहित कर रहे थे। यहां बोइंग कर्मचारी 322 फुट (98 मीटर) का रॉकेट के निर्माण में जुटे हैं जिसे स्पेस लांच सिस्टम के तौर पर जाना जाता है। लॉकहीड मार्टिन कर्मचारियों द्वारा ओरियन नामक स्‍पेसक्राफ्ट बनाया जा रहा है।पूर्व रिपब्लिकन सांसद ब्राइडेनस्‍टीन को ट्रंप ने पिछले साल नासा प्रमुख के पद के लिए नामित किया था जिसे अंतिम मंजूरी अप्रैल में दी गई। बता दें कि अमेरिका ने 2020 तक स्पेस फोर्स बनाने का ऐलान किया है। यह अमेरिका की छठी सैन्य सेवा होगी और इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के 2020 के रीकैंपेन का अहम हिस्सा माना जा रहा है।जून में ट्रंप ने कहा था कि स्‍पेस फोर्स की जरूरत इसलिए है ताकि अंतरिक्ष में देश की संपत्‍ति में सैटेलाइट टेक्‍नोलॉजी और ग्‍लोबल पोजिशनिंग सिस्‍टम है। ये सभी बैंकिंग, जलवायु, नैविगेशन जैसे कई सुविधाओं के हित के लिए आवश्‍यक है। उन्‍होंने कहा, ‘यदि जीपीएस खत्‍म हो जाएगा तो अमेरिका में बैंकिंग व्‍यवस्‍था खत्‍म हो जाएगी। इस नई फोर्स को अभी अमेरिकी कांग्रेस (संसद) की मंजूरी की जरूरत है। साथ ही मिलिट्री लीडर्स की अपनी आशंकाएं हैं, जो एक महंगी नई मिलिट्री सर्विस ब्रांच के पीछे के तर्कों पर सवाल उठा रहे हैं।

Comments (0)
Add Comment