ट्रंप शासनकाल में अफसरों की बर्खास्तगी जारी : रिटायर होने से 2 दिन पहले एक और अफसर बर्खास्त

मैककेबे पर मीडिया को अनधिकृत जानकारी देने का आरोप है।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) अमेरिका में एफबीआई के पूर्व उपनिदेशक एंड्रयू मैककेबे को निकाल दिया गया है। ट्रंप राज में एंड्रयू मैककेबे को उनकी तय सेवानिवृति तारीख से दो दिन पहले पद से बर्खास्त कर दिया गया है। यह जानकारी खुद अटॉर्नी जनरल जेफ सेशन ने दी। आपको बता दें कि सूत्रों के अनुसार यह फैसला यह ट्रंप प्रशासन के ‘एफबीआई के खिलाफ युद्ध’ का हिस्सा है। यह फैसला ट्रंप सरकार द्वारा विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को हटाने के कुछ दिनों बाद आया है। मैककेबे पर मीडिया को अनधिकृत जानकारी देने का आरोप है। ट्रंप राज में इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर को हटा दिया गया था। अब अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि मैककेबे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से और आलोचना का नियमित रूप से सामना कर रहे थे। कानून प्रवर्तन अधिकारी मैककेबे ने तत्काल इस कदम की निंदा करते हुए कहा है कि यह ट्रंप प्रशासन के ‘एफबीआई के खिलाफ युद्ध’ का हिस्सा है। मैककेबे की बर्खास्तगी एफबीआई के अनुशासनिक अधिकारियों की सिफारिश पर हुई है। वहीं यह फैसला महानिरीक्षक की उस रिपोर्ट से पहले आया है, जिसमें मैककेबे पर आधिकारिक जानकारियां मीडिया को दिए जाने के आरोप तय होने की संभावना थी।सेशन ने शुक्रवार रात दिए गए अपने बयान में कहा था, ‘‘एफबीआई उम्मीद करता है कि इसके सभी कर्मचारी ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के ऊंचे मानकों का पालन करेंगे।” अटॉर्नी जनरल की ओर से बर्खास्तगी की घोषणा करने के बाद मैककेबे ने तत्काल बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी विश्वसनीयता पर किया गया हमला ‘मुझे निजी तौर पर चुप कराने का नहीं बल्कि एफबीआई, कानून प्रर्वतन और खुफिया कर्मियों को दागदार करने का है।’’ उन्होंने बयान में कहा, ‘‘मौजूदा प्रशासन का एफबीआई के साथ चल रहे युद्ध का यह हिस्सा है, जो कि इस दिन तक जारी है।’’ मैककेबे राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान रूस और ट्रंप के बीच संभावित संबंध के रॉबर्ट मूलर की जांच का हवाला दे रहे थे।हालांकि मैककेबे को पद से हटाए जाने के संबंध में व्हाइट हाउस का कहना है कि उनको हटाए जाने का फैसला करना न्याय विभाग पर था लेकिन ऐसे संकेत हैं कि वह इस सप्ताह इस कदम का स्वागत करेंगे।

Comments (0)
Add Comment