ट्रेनों को पकड़ने के लिए लोग 18 घंटे पहले से स्टेशनों पर जुट रहे हैं। भीड़ के कारण स्लीपर कोचों का हाल भी खराब है। हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर रेलवे ने अधिकारियों व जवानों की तैनाती कर रखी है। पर, भीड़ के आगे सब कम पड़ रहा है। ट्रेन में घुसने के लिए लोग बोगियों की इमरजेंसी खिड़की का भी सहारा ले रहे हैं।