ट्रोल करने वालों को मल्लिका दुआ ने दिया जवाब

पिछले दिनों ‘दि लाफ्टर चैलेंज’ से बाहर हुईं मल्लिका दुआ को लेकर ट्वीटर पर अक्षय कुमार के प्रशंसकों की गालियां झेलनी पड़ी.

दरअसल शो के सेट का एक एपिसोड इंटनरेट पर लीक हो गया. इस लीक्ड वीडियो में अक्षय कुमार मल्लिका को कुछ बुरे शब्द बोलते नजर आते हैं. जब मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ ने यह वीडियो देखी तो उन्होंने फेसबुक पर अक्षय कुमार को सबक सिखाने की पोस्ट लिख डाली

.

बाद में फेसबुक ने यह पोस्ट डिलीट कर दी या फिर विनोद दुआ ने खुद हटा ली, इस बात की पुख्ता जानकरी नहीं है.

लेकिन इस मामले के लिए बाद मल्लिका दुआ को ट्विटर पर लोगों के सवाल झेलने पड़े. उनकी वीडियोज इंटरनेट पर घूमने लगीं. लोगों ने उनका मजाक उड़ाया.

वायरल हुई इन वीडियोज में खुद मल्लिका कई बार अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आ रही हैं.

कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, “जो खुद ऐसी भाषा में बता करती हो, वो दूसरों को भाषा की तहजीब ना सिखाए.”

कइयों का सवाल था कि जब शो के दौरान मल्लिका से बात की गई तभी ऑब्जेक्शन उन्होंने क्यों नहीं उठाया गया.

बॉलीवुड के भीतर के कुछ लोगों ने भी मल्लिका के इस मसले को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया.

अब जाकर मल्लिका ने एक ब्लॉग पोस्ट लिखा और सबके सवालों के जवाब दिए.

मल्लिका का कहना है कि,’ क्या करीना कपूर को गलत चीजों पर बोलने का हक नहीं है क्योंकि उन्होंने एक फिल्म में चमेली का रोल किया था? क्या विद्या बालन गलत चीजों पर नहीं बोल सकतीं क्योंकि उन्होंने डर्टी पिक्चर में रोल किया था ? ”

हम जो किरदार करते हैं वो स्क्रिप्ट का हिस्सा हो सकते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम गलत चीजों के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकते.

इस मसले में मल्लिका ने साफ-साफ बताया कि यह लड़ाई बॉलीवुड के बड़े एक्टर अक्षय के खिलाफ नहीं, बल्कि वर्क प्लेस पर होने वाले अभद्र व्यवहार के खिलाफ है.

मल्लिका ने अक्षय कुमार की बेटी का उदाहरण देते हुए लिखा है , “अक्षय को भी गुस्सा आता अगर उनकी बेटी से कोई इस तरह बात करता तो. मेरे पिता को भी गुस्सा आया. उन्हें भी खराब लगा. अगर मैं इस मुद्दे पर नहीं बोलती तो मेरे पिता मेरे बारे में क्या सोचते?

शो से निकाले जाने के ऊपर मल्लिका ने क्लियर किया है कि उनका कॉन्ट्रैक्ट स्टार प्लस वालों से था. अक्षय कुमार से नहीं.इसलिए उनके इस मसले को शो से निकालने से ना जोड़ें.

आखिर में उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाली बदसलुकियों पर बात करते हुए लिखा कि यह मुद्दा सिर्फ अक्षय कुमार तक सीमित ना रखें.

Comments (0)
Add Comment