डिप्टी स्पीकर ने कहा – पर्रिकर ने इस्तीफा दिया तो राजनीतिक संकट खड़ा होगा

अक्टूबर, 2018 में गोवा के मंत्री ने पर्रिकर को कैंसर होने की बात कही थी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। इसबीच, गोवा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और भाजपा विधायक मिशेल लोबो ने कहा, ”जिस दिन मनोहर पर्रिकर ने इस्तीफा दिया या उन्हें कुछ हुआ तो भाजपा शासित गोवा सरकार में राजनीतिक संकट खड़ा हो जाएगा। जब तक वे राज्य के मुख्यमंत्री हैं, चिंता की कोई बात नहीं।”मनोहर पर्रिकर के स्वास्थ्य पर लोबो ने कहा, ”उनकी हालत ज्यादा बेहतर नहीं है, लोगों को समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री बीमार हैं। उन्हें जो बीमारी हुई है, उसका कोई इलाज नहीं। ईश्वर की कृपा से वे अब तक हमारे साथ हैं। भगवान ने उन्हें काम करने के लिए आशीर्वाद दिया है।”

 

Comments (0)
Add Comment