डीयू के छात्र का लूट का प्लान फेल, पुलिस ने रास्ते में ही धर दबोचा

नयी दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक छात्र को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक कारोबारी को कथित तौर पर लूटने के लिए जा रहा था. डीसीपी ऋषि पाल के मुताबिक डीयू से एमबीए कर रहे राहुल को दोपहर ढाई बजे फर्श बाजार पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले 60 फुटा रोड पर पुलिस के एक विशेष जांच के दौरान पकड़ा गया.

पाल ने कहा कि उसका साथी दुष्यंत भागने में सफल रहा. राहुल के पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान राहुल ने खुलासा किया कि उन लोगों ने कीटनाशक के एक कारोबारी को लूटने की योजना बनाई थी. उसे खबर थी कि उस कारोबारी को 15 लाख रपये की नकदी मिली है.

Comments (0)
Add Comment