डेमोक्रेट्स के साथ बैठक में ट्रम्प को आ गया गुस्सा, ट्वीट किया “यह वक्त की बर्बादी है”

वे इस बैठक से मेज पर हाथ पटककर बाहर निकले। उन्होंने ट्वीट किया- यह बैठक वक्त की बर्बादी थी।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर दीवार बनाए जाने के लिए फंडिंग पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डेमोक्रेट सांसदों के साथ बैठक की। इस प्रोजेक्ट के लिए डेमोक्रेटिक नेताओं के राजी ना होने पर ट्रम्प नाराज दिखाई दिए। वे इस बैठक से मेज पर हाथ पटककर बाहर निकले। उन्होंने ट्वीट किया- यह बैठक वक्त की बर्बादी थी।बैठक के बाद ट्रम्प ने ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया- मैंने उन लोगों को बाय-बाय कह दिया। उनसे कहा कि कुछ और काम नहीं करेगा।अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट सांसद चक शूमेर ने कहा- ट्रम्प ने बैठक के दौरान एक तरह से मेज पर हाथ पटका। इसके बाद वे खड़े हुए और बैठक से बाहर निकल गए।शूमेर ने कहा- हमें एक बार फिर ट्रम्प का झल्लाहट भरा और चिड़चिड़ा मिजाज देखने को मिला, क्योंकि उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल पा रहा है।बैठक में मौजूद ट्रम्प समर्थकों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने डेमोक्रेट सांसदों से कहा कि वे इस प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए राजी हों ताकि हम कष्टकारी शटडाउन को खत्म करें।रिपब्लिकन सांसद केविन मैककार्थी ने बताया कि रिपब्लिकन नेता बातचीत के लिए भी राजी नहीं हैं। उनकी स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने ट्रम्प के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया।ट्रम्प ने इस दीवार का प्रस्ताव इसलिए रखा है ताकि वे अमेरिका में खतरनाक घुसपैठियों, ड्रग डीलर और मानव तस्करों को आने से रोक सकें। उधर, डेमोक्रेटिक नेताओं का कहना है कि बॉर्डर की वास्तविक समस्याओं पर यह दीवार कुछ ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाएगी। अमेरिकी संसद पर दबाव डालने के लिए ट्रम्प ने स्पेंडिंग बिल पर साइन करने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से अमेरिकी सरकार के 80 हजार कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्टर्स पिछले तीन हफ्तों से बिना वेतन के हैं।

Comments (0)
Add Comment