स्टूडेंट्स के साथ एक दशक तक बलात्कार करने के आरोप में तीन पूर्व स्कूल टीचर्स को गिरफ्तार किया गया है। तीनों टीचर्स की उम्र 60 साल के आसपास है। यह पूरा मामला इंग्लैंड के वेस्ट ससेक्स में स्थित क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल का है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, नौ छात्राओं ने आरोप लगाया था कि 1980 के अंत से लेकर 1990 तक इन टीचर्स ने उनके साथ रेप किया था। बता दें कि क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल में तकरीबन 26 लाख रुपये फीस थी और इस स्कूल से मशहूर कवि सैमुअल टेलर और बांउसिंग बॉम्ब के आविष्कारक सर बारन्स पढ़ाई कर चुके हैं।
इस घटना पर बात करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 66 साल आरोपी टीचर ने 16-18 साल की उम्र की युवती के साथ रेप किया था। इसके साथ ही उसने एक और 17 साल की छात्रा पर 1994 में हमला किया।
गिरफ्तार किये गए एक और आरोपी टीचर की उम्र 62 साल है और उसे पश्चिमी लंदन से गिरफ्तार किया गया है। उसपर 1985-1993 तक चार युवतियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
वहीं एक अन्य प्रवक्ता ने बताया कि क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल की इन पूर्व छात्राओं के आरोप को स्कूल प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। बता दें कि इस स्कूल की स्थापना 16 वीं सदी में की गई थी।