नई दिल्ली. तीन तलाक को सुप्रीम कोर्ट ने अनकॉन्स्टिट्यूशनल (असंवैधानिक) बताया। नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये फैसला ऐतिहासिक है। यह मुस्लिम महिलाओं को समानता देता है और महिला सशक्तीकरण के लिए एक मजबूत सुधार है। उधर, बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने कहा कि इस फैसले ने देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को समानता और आत्मसम्मान से जीने का हक दिया है। बता दें कि 18 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। एक हजार साल पुरानी इस प्रथा पर 5 जजों की बेंच ने 3:2 की मेजॉरिटी से फैसला दिया। इसमें कहा गया कि तीन तलाक वॉइड (शून्य), अनकॉन्स्टिट्यूशनल (असंवैधानिक) और इलीगल (गैरकानूनी) है। बेंच में शामिल दो जजों ने तीन तलाक पर 6 महीने की रोक लगा दी।
– अमित शाह ने कहा- पीएम और केंद्र सरकार दोनों को पार्टी की ओर से धन्यवाद, इस फैसले के साथ नए युग की शुरुआत होगी। संसार के बहुत से मुस्लिम देशों के कानून में तीन तलाक जायज नहीं है।”
– “इस फैसले का पार्टी की ओर से स्वागत करता हूं, यह किसी की हार-जीत का विषय नहीं। मुस्लिम महिलाओं के लिए स्वाभिमान पूर्ण और समानता के एक नए युग की शुरुआत है।”
– “सर्वोच्च अदालत ने ट्रिपल तलाक को बहुमत फैसले के जरिए गैरसंवैधानिक घोषित कर देश की करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को समानता और आत्मसम्मान से जीने का हक दिया है।”