तीन लाख सैनिकों की कटौती के बाद चीन ने कहा अभी और सुधार होंगे

दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी में 3 लाख की कटौती के बारे में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2015 में घोषणा किया था।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ): चीन की सशक्‍त सेना ‘पीएलए’ ने शुक्रवार को कहा कि इसने 3 लाख जवानों की सेवा से कटौती के अपने लक्ष्य को पूरा कर लिया है और आने वाले समय में सुधार के संकेत दिए। चीनी रक्षा प्रवक्ता कर्नल रेन गुओकियांग ने संवाददाताओं को बताया, ‘सेना में 3 लाख कर्मियों की कटौती करने के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है।’ उन्‍होंने इसे देश की सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) का महत्‍वपूर्ण राजनीतिक निर्णय और घोषणा बताया। दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी में 3 लाख की कटौती के बारे में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2015 में घोषणा किया था। 1980 तक 4.5-मिलियन कर्मियों से लैस पीएलए में पहली बार 1985 में तीन मिलियन की कटौती हुई और बाद में 2.3 मिलियन की। चीन ने इस बार अपने रक्षा बजट में बेतहाशा बढ़ोतरी कर इसे 175 अरब डॉलर कर दिया है जो भारत की तुलना में तीन गुना अधिक है। यह कटौती शी द्वारा भ्रष्‍टाचार रोधी ड्राइव के तहत की गयी है।

Comments (0)
Add Comment