बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बाल जब भी पर्दे पर आती है, उनका अंदाज पानी में आग लगाने के लिए काफी होता है. एक बार फिर विद्या ने इस बात को प्रूफ कर दिया है. विद्या की अपकमिंग फिल्म तुम्हारी सुलु का ट्रेलर रिलीज हो गया है. मिडिल क्लास फैमिली की महिला के किरदार में विद्या ने जान फूंक दी है. और फिल्म के डायलॉग्स ऐसे हैं कि आप हंसे बिना रह नहीं पाएंगे.
हल्की-फुल्की कॉमेडी वाली इस फिल्म में जहां विद्या का किरदार काफी स्ट्रॉन्ग नजर आ रहा है वहीं इसके डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं. जब एक रात सुलु का पति उससे पूछता है कि ‘चलो हम मिलकर बिजनेस शुरू करते हैं तो सुलु अपने पति की बात का जवाब देते हुए काफी ह्यूमरस अंदाज में कहती है – ‘उसे पार्टनरशिप जमती नहीं है’.
वाइफ के रूप में सुलु के किरदार में विद्या को काफी चिलाआउट पर्सन के तौर पर दिखाया जा रहा है. अपने पति और बच्चे के साथ मस्तमौला अंदाज में रहती सुलु को जब गिफ्ट में प्रेशरकुकर मिलता है तो वो घर की जरूरत को देखते हुए उसे रिप्लेस करके टीवी की मांग करती है.
कम मेकअप और साड़ी लुक में विद्या को एकदम नेचुरल रखा गया है. वहीं विद्या के पति के रोल में नजरी आ रहे एक्टर मानव कौल भी काफी अच्छी अदाकारी करते नजर आ रहे हैं. एक अनप्रोफेशनल महिला जब रेडियो जॉकी बनती है और वहां पर उसके स्वभाव की वजह से जो गलतियां होती हैं वो कैसे ह्यूमरस में बदल जाती हैं. इसे फिल्म में काफी बाखूबी दिखाया गया है.
पहले ‘तुम्हारी सूलू’ 24 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, अब इसमें बदलाव किया गया है. निर्माताओं ने अब इसे 17 नवंबर को रिलीज करने का फैसला लिया है. फिल्म को भूषण कुमार, तनुज गर्ग और अतुल कास्बेकर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विद्या बालन के साथ मानव कौल, नेहा धूपिया और आरजे मलिसका भी नजर आएंगे.