दक्षिण कोरिया ने किया उत्तर कोरिया के पास 60 की संख्या तक परमाणु हथियार होने का दावा

क्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया के पास 20 से 60 परमाणु हथियार हो सकते हैं

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दक्षिण कोरिया ने कहा है कि उत्तर कोरिया के पास 20 से 60 परमाणु हथियार हो सकते हैं। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्री चो म्यूंग-ग्योन ने संसद में यह जानकारी दी। यह पहला मौका है जब दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के परमाणु जखीरे को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान दिया है।परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अमेरिका का दवाब झेल रहे उत्तर कोरिया ने चेताया है कि केवल कोरियाई युद्ध समाप्ति की घोषणा भर से वह इस दिशा में कदम नहीं बढ़ाएगा। अपनी आधिकारिक न्यूज एजेंसी के जरिये उत्तर कोरिया ने कहा कि देश पर लगे प्रतिबंध हटाने पर वार्ता जरूर आगे बढ़ सकती है।वर्ष 1950 से 1953 तक चला कोरियाई युद्ध अस्थायी युद्ध विराम के बाद समाप्त हुआ था। इस युद्ध में उत्तर कोरिया ने चीन और रूस जबकि दक्षिण कोरिया ने अमेरिका की मदद ली थी।उत्तर कोरिया का कहना है कि 65 साल पुराने युद्ध विराम की जगह युद्ध समाप्ति की घोषणा भर कर देना कोई तोहफा नहीं है। सिर्फ इसी के बदले उसे परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।

Comments (0)
Add Comment