दर्दनाक हादसा: ट्रक ने कुचले लोग, 3 की मौत!

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला।हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल में एक तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को कुचल दिया। ट्रक लोगों को कुचलता हुआ दुकान में जा घुसा। तीन लोगों की मात हो गई है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। करीब आधा दर्जन मोटरसाइकिल और दो गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। छह दुकानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। 

Comments (0)
Add Comment