दिल्ली पर मंडरा रहा है बाढ़ का ख़तरा, खतरे के निशान के करीब पहुंचा यमुना का जलस्तर

याणा के यमुना नगर के हथिनीकुंड बैराज से करीब एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना और लगातार हो रही बारिश है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसका कारण हरियाणा के यमुना नगर के हथिनीकुंड बैराज से करीब एक लाख 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाना और  लगातार हो रही बारिश है। यमुना में अचानक आए इतने पानी का दबाव छोटी नहरें सहन नही कर पातीं, लिहाजा सभी नहरें बंदकर यह पानी यमुना में छोड़ दिया गया।समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, सुबह 1,15,000 क्यूसेक पानी हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया। इसके चलते यमुना का जलस्तर 203.83 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से 17 सेंटीमीटर कम है। बता दें कि युमना में 204 मीटर जलस्तर खतरे की निशानी है।यहां पर बता दें कि हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में प्रशासन को भी अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा देखते हुए जारी किया गया है। खासतौर से यमुना के आसपास के इलाकों में सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है।गौरतलब है कि बीते 40 साल में यमुना 1967, 1971, 1975, 1976, 1978, 1988, 1995 और 2013 में खतरे के निशान को पार कर चुकी है।

Comments (0)
Add Comment