(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गुरुवार को दो दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान रूस के साथ एस-400 वायु प्रतिरक्षा प्रणाली सौदे पर समझौता होने की संभावना है। पुतिन इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।