दिल्ली में बड़ा हादसा टला,पटरी से उतरे रेल के डिब्बे

कानपुर में ट्रैन के पटरी से उतरने से हुए हादसे के एक दिन बाद ही दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

ये हादसा निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के यार्ड में हुआ। घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के यार्ड में दो डिब्बो को इंजन के जरिये शेंटिंग के जरिये एक लाइन से दूसरी लाइन पर ले जाया जा रहा था। ये डिब्बे यार्ड के लाइन संख्या-4 पर चल रहे थे। तभी अचानक झटका लगा और ये डिब्बे पटरी से उतर गए।

यह खबर मिलते ही पूरे रेल महकमें में अफरातफरी मच गयी। एक दिन पहले ही इंदौर-पटना एक्सप्रेस के पटरी से उतार जाने से 149 लोगों की मौत हुई और 200 के करीब घायल हुए थे।

रेलवे के एक वरिस्ट अधिकारी के अनुसार दोनों कोच यार्ड में शेंटिंग में लगाये जा रहे थे। इसमें कोई यात्री नहीं था। करीब ढाई घंटे में काफी प्रयासों के बाद इन डिब्बो को ट्रैक पर चढ़ा दिया गया था।

गनीमत ये रही कि ये डिब्बे यार्ड में थे और कोई यात्री सवार नहीं था। यार्ड में हुए इस हादसे के चलते यूपी संपर्क क्रांति (12448) करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना हो सकी।

Comments (0)
Add Comment