दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में कोहरे के कारण 20 ट्रेनें लेट

(न्यूज़ लाइव नाऊ) कोहरे का असर रेल यातायात पर हो रहा है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 20 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 2 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है।



15 ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तरप्रदेश के कई स्थानों में रात के तापमान में खासी गिरावट हुई है। इस समय में गोरखपुर, बरेली, फैजाबाद, लखन तथा झांसी में दिन के तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले 24 घंटे के दौरान मुरादाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।



Comments (0)
Add Comment