दीपिका पादुकोण के नाक कान काटने पर मिलेगा 1 करोड़ रुपए

क्षत्रिय महासभा का फिर से विवादित बयान दीपिका की नाक कान काटने वाले को एक करोड़ रुपए देने की बात कही





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : पद्मावत अनेक विवादों के बावजूद गुरुवार को रिलीज हो गई है, लेकिन करणी सेना और क्षत्रिय महासभा जैसे संगठनों की ओर से धमकियों का सिलसिला अभी भी रुक नहीं रहा है। अभी एक नए विवादित बयान के तहत क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि जो कोई भी पद्मावती फिल्म की नायिका दीपिका पादुकोण का नाक कान काटेगा उसे 1 करोड़ रुपए इनाम में दिया जाएगा। खबर के मुताबिक गजेंद्र सिंह का कहना है कि कानपुर वासियों से करोड़ों रुपए की धनराशि एकत्रित की गई है जो कि दीपिका पादुकोण की नाक कान काटने वाले को दी जाएगी। आपको बताते चलें यूपी के अनेक जिलों में फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं हुई बिहार के मोतिहारी में करणी सेना और सवर्ण सेना ने पद्मावती के विरोध में हाईवे ब्लॉक किया। इस तरह बिगड़ते हालात को देखकर सिनेमा मालिकों ने अगले 2 दिनों तक पद्मावती फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है। हरियाणा में तो सोनीपत के सभी सिनेमाघरों के आसपास 144 धारा लगा दी गई है। यूपी के ललितपुर मिर्जापुर और जौनपुर में प्रदर्शन के लिए सिनेमाघर के मालिकों ने फिल्म स्क्रीनिंग ना करने का फैसला लिया है।  मुगलसराय के इलाके में सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही फिल्म देखने पहुंचे। दरअसल देश में हो रहे उपद्रवों से डरकर सिनेमाघरों के मालिक फिल्म नहीं दिखा रहे हैं। मुंबई में भी इस तरह का डर सिनेमाघर मालिकों में देखने को मिला। अभी कुछ दिन पहले ही यूपी के गाजियाबाद में प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की बस भी तोड़ दी। पद्मावती के विरोध में पत्रकारों ने देश में कई जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया।


Comments (0)
Add Comment