(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2018 में वीवो ने अपने कांसेप्ट फोन से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस फोन को वीवो Apex का नाम दिया गया। इस फोन की मुख्य खासियत यह थी की यह फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया। यह ऐसा पहला फोन है जिसमें किसी कंपनी ने इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध करवाया है। इसी के साथ फुल डिस्प्ले होने के कारण इसमें पॉप-अप सेल्फी का फीचर दिया गया है।
वीवो Apex की खासियत: यह फोन 5.99 इंच OLED डिस्प्ले के साथ COF टेक्नोलॉजी से लैस है। स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो बेजल लैस है। कंपनी का दावा है कि इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 98 प्रतिशत है।इस फोन ने बेजल लेस को एक अलग ही स्तर पर ला दिया है। वीवो का कहना है की उसका फुल व्यू डिस्प्ले नई इंजीनियरिंग का परिणाम है और यह कैमरा, स्पीकर और सेंसर एलिमेंट्स के मामले में मील का पत्थर साबित होगा। 98 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो पाने के लिए वीवो ने डिस्प्ले के लिए OLED पैनल का चयन किया है।
कंपनी ने बदली अपनी योजना : इवेंट के दौरान इस फोन को कंपनी ने एक कांसेप्ट फोन की तरह पेश किया था। लेकिन लोगों के रिस्पांस के चलते अब कंपनी ने अपनी योजना में बदलाव कर लिया है।वीवो ने अब इस फोन को चीन में आधिकारिक तौर से लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ कंपनी ने बताया है की इस फोन का 2018 के मध्य में बड़ी संख्या में निर्माण किया जाएगा। कंपनी ने डिवाइस से जुडी कुछ डिटेल्स साझा की हैं।
इस डिवाइस में अब तक किसी भी स्मार्टफोन में मौजूद बेजल में से सबसे पतले बेजल हैं। टॉप और साइड बेजल सिर्फ 1.8mm और बॉटम बेजल 4.3mm के हैं। इसके अलावा वीवो ने डिस्प्ले के फ्रंट से स्पीकर हटा लिया है। इसमें स्क्रीन ही स्पीकर का काम करेगी। इस फीचर को लाने के लिए स्क्रीन साउंड कास्टिंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया गया है। वीवो ने अंदर एक दस और तीन एम्प्लीफायर लगाए हैं। Apex फुल व्यू कांसेप्ट फोन के साथ फोन के नीचे की हाफ स्क्रीन में कहीं भी उंगली लगाने पर फोन अनलॉक हो जाएगा।