दुनिया के सबसे तेज धावक को विराट का सलाम,

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट लंदन में आईएएएफ विश्व चैंपियनशिप में अपने करियर को विराम देने वाले हैं. बोल्ट का लक्ष्य इस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल के साथ ट्रैक को अलविदा कहने का है. ये चैंपियनशिप शुक्रवार से शुरु हो रही है, जिसमें उसेन बोल्ट अपनी आखिरी रेस दौड़ेंगे. विश्व चैंपियनशिप हो या ओलंपिक खेल जमैका के उसेन बोल्ट ने हर मंच पर अपना एक अलग मुकाम बनाया और देखते ही देखते इस दुनिया के सबसे तेज फर्राटा धावक बन गए.
बीजिंग ओलंपिक 2008 में दोहरे व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने के बाद से बोल्ट का र्फाटा दौड़ में दबदबा रहा है. उन्होंने छह ओलंपिक स्वर्ण और 11 विश्व खिताब जीते.

बोल्ट के संन्यास के पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें एक खास मैसेज दिया. विराट ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिए लिखा, इसस फर्क नहीं पड़ता कि यह रेस तुम्हारे करियर की आखिरी रेस है, तुम तो इस रेस के बाद भी हमेशा सबसे तेज ही रहोगे.

बोल्ट ने भी बिना देर किए विराट के इस मैसेज को रिट्वीट करते हुए जवाब दिया और लिखा, थैंक्स चैम्पियन. इस पोस्ट को पलभर में ही हजारों लोगों रिट्वीट और लाइफ किया

जमैकन धावक लंदन में 100 मीटर और 4×100 मीटर की रेस में हिस्सा लेंगे. पिछले वर्ष रियो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल्स का ‘ट्रिपल ट्रिपल’ पूरा करने के बाद उन्होंने ओलंपिक को भी अलविदा कह दिया था.

बता दें कि बर्लिन में 2009 विश्व चैम्पियनशिप में 100 और 200 मीटर का खिताब क्रमश 9.58 और 19.19 सेकंड में जीतने वाले बोल्ट ने 2011 , 2013 , 2015 में 100, 200 और चार गुणा 100 मीटर रिले खिताब जीते. उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में भी तीनों स्वर्ण अपने नाम किए.

डोपिंग को लेकर जहां दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी फंसे हुए हैं तो वहीं बोल्ट ने अभी तक अपनी छवि को भी बेदाग रखा है और हमेशा खेलों में पारदर्शिता और ईमानदारी का समर्थन किया है. जब वह पूरी तरह ट्रैक एंड फील्ड को अलविदा कह देंगे तब भावी धावकों के लिए निश्चित ही वह एक आदर्श होंगे.

Comments (0)
Add Comment