देखिए आंध्र प्रदेश की नई 250 मीटर ऊंची विधानसभा का डिज़ाइन !

इस प्रोजेक्ट में ब्रिटिश आर्किटेक्ट नोरमा फॉस्टर्स की मदद ली जा रही है। वह डिजाइन में कुछ बदलावों के बाद भवन का ब्लूप्रिंट राज्य सरकार को सौंप देंगी
देखिए आंध्र प्रदेश की नई 250 मीटर ऊंची विधानसभा का डिज़ाइन !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आंध्र प्रदेश के अमरावती में बनने वाली राज्य की नई विधानसभा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से भी ऊंची होगी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने इसका ऐलान किया। विधानसभा भवन का डिजाइन भी फाइनल कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नायडू विधानसभा को 250 मीटर ऊंचा बनाना चाहते हैं। यह गुजरात में लगी सरदार पटेल की प्रतिमा (182 मीटर) से करीब 68 मीटर ऊंची होगी। बताया गया है कि नवंबर के अंत से प्रोजेक्ट के लिए टेंडर बुलाने शुरू कर दिए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट में ब्रिटिश आर्किटेक्ट नोरमा फॉस्टर्स की मदद ली जा रही है। वह डिजाइन में कुछ बदलावों के बाद भवन का ब्लूप्रिंट राज्य सरकार को सौंप देंगी। जानकारी के मुताबिक, भवन को उल्टे लिली फूल के आकार का बनाया जाएगा। इसमें तीन फ्लोर होंगे और ऊपर एक गगनचुंबी टॉवर खड़ा किया जाएगा। इसमें दो गैलरी भी बनाई जाएंगी। पहली गैलरी 80 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होगी। इसमें एक बार में 300 लोगों के रुकने की जगह होगी। दूसरी गैलरी 250 मीटर की ऊंचाई पर बनाई जाएगी, जहां से पूरे शहर का नजारा दिखेगा। दूसरी गैलरी में एक बार में अधिकतम 20 लोग ही जा पाएंगे। गुजरात के नर्मदा सरोवर पर बनी सरदार पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ इस वक्त देश की सबसे ऊंची संरचना है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार उससे ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने की तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी भगवान राम की 201 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने का ऐलान किया है। कर्नाटक सरकार की भी मां कावेरी की 125 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने की योजना है।

Comments (0)
Add Comment