(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष बजट सत्र में महाभियोग ला सकता है।सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी ने बताया है कि वह दूसरे की पक्षी दलों के साथ सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव लाने पर विचार विमर्श कर रहे हैं। आपको बता दें अभी कुछ समय पूर्व 4 वरिष्ठ न्यायाधीशों द्वारा न्यायमूर्ति मिश्रा पर मीडिया के सामने आकर आरोप लगाया गया था। इसी मामले में माकपा और कांग्रेस सहित अन्य दल जांच की मांग कर चुके हैं। पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सीताराम येचुरी ने सुप्रीम कोर्ट के चारों जजों द्वारा उठाए गए व्यवस्थागत खामियों से जुड़े गंभीर मुद्दों की बात उठाई है। 9 फरवरी तक चलने वाला संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। बजट का पहला सत्र 9 फरवरी तक चलेगा जिसमें 2018-19 का बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। संसद का दूसरा चरण 5 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगा।