‘धड़क’ की शूटिंग के समय घबराई थीं जाह्नवी….जानिए जान्हवी कपूर के बारे में कुछ रोचक बातें

जाह्नवी को मिठाइयां काफी पसंद हैं।जाह्नवी बताती हैं कि जब वह फिल्‍म 'धड़क' की शूटिंग कर रही थीं तो उस दौरान उनकी मां भी उदयपुर में शूटिंग के समय मौजूद थीं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जाह्नवी कपूर के शौक उनकी मां श्रीदेवी से काफी मिलते-जुलते हैं। वह उनकी ही तरह बेहद सेंसिटिव हैं। जाह्नवी को मिठाइयां काफी पसंद हैं।जाह्नवी बताती हैं कि जब वह फिल्‍म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रही थीं तो उस दौरान उनकी मां भी उदयपुर में शूटिंग के समय मौजूद थीं। वह बताती हैं कि उस वक्‍त वह काफी घबराई हुईं थीं, लेकिन जब शॉट ओवर हुआ तो मां को मेरी ऐक्टिंग पसंद आई और वह बहुत खुश भी थीं।
जाह्नवी बताती हैं कि पहले तो उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह फिल्‍मों में आए, लेकिन जब जाह्नवी ने मां से अपनी इच्‍छा जाहिर की तो उन्‍होंने जाह्नवी को आगे बढ़ने के लिए पूरा सपॉर्ट किया।जाह्नवी कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में बताया कि उनकी पसंदीदा ऐक्‍ट्रेस वहीदा रहमान, मीना कुमारी और नूतन हैं। वह कहती हैं कि वह इन सभी ऐक्‍ट्रेस की दीवानी हैं।

Comments (0)
Add Comment