(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : धनतेरस को अगर खरीदारी का महादिन कहें तो गलत नहीं होगा। धनतेरस की दस्तक के साथ ही दिवाली के त्योहार के आने का एहसास होने लगता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।धनतेरस पर आपको क्या खरीदना चाहिए, ये तो आपको पता ही होगा लेकिन इस दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए, इस बारे में हम आपको बताएंगे। मान्यता के मुताबिक, अगर आप धनतेरस के दिन आप इन चीजों को खरीदते हैं तो इससे सौभाग्य के बजाए घर में दुर्भाग्य आता है।
धनतेरस के दिन खरीदारी में कहीं आप गलती ना कर बैठें, इस लिस्ट पर जरूर नजर डाल लीजिए।
लोहा
मान्यता के मुताबिक, धनतेरस के दिन लोहे की बनी हुईं चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। अगर आपको लोहे के बर्तन खरीदने हैं तो धनतेरस से एक दिन पहले ही बर्तन खरीद लें।
खाली बर्तन
वैसे ये तो सच्चाई है कि दुकान से आपको कोई अनाज भरकर आपको बर्तन नहीं बेचने जा रहा है इसलिए कोशिश करें कि घर में बर्तन लाने से पहले इसे पानी या किसी दूसरी चीज से भर लें।
स्टील
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। स्टील भी लोहा का ही दूसरा रूप है इसलिए कहा जाता है कि स्टील के बर्तन भी धनतेरस के दिन नहीं खरीदने चाहिए। स्टील के बजाए कॉपर या ब्रॉन्ज के बर्तन खरीदे जाने चाहिए।
काले रंग की वस्तुएं
धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को घर लाने से बचना चाहिए। धनतेरस एक बहुत ही शुभ दिन है जबकि काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है इसलिए धनतेरस पर काले रंग की चीजें खरीदने से बचें।