धोनी के बारे में दुनिया के महानतम क्रिकेटरों ने कहे ये शब्द

”धोनी बेस्ट कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में मैने खेला है”- सचिन तेंदुलकर

”धोनी हमारे देश के महानतम कप्तान हैं. उनके रिकार्ड इस बात का सबूत हैं” – सौरभ गांगुली

“मुझे नहीं पता है कि लोग क्यों कहते हैं कि उन्होंने विरासत नहीं छोड़ी है. वह सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं. यह अपने आप एक विरासत है.”  – विराट कोहली

”जब मैं मरूं तो एक अंतिम चीज जो मैं देखना चाहता हूं वो है धोनी का 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में लगाया गया छक्का”  – सुनील गावस्कर

“धोनी मेरा हीरो है. हम सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन इस लड़के के पास भी खेल में उतनी ही प्रतिभा है जितनी किसी और के पास.” – कपिल देव

”अगर अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत हो तो गेंदबाज पर प्रेशर होता है, न कि एम. एस. धोनी पर.” – इयान बिशप

“वह एक महान लीडर हैं. मैं, हमेशा संतुलित रहने और अपनी कप्तानी के विषय में गंभीर रहने के लिए उनकी क्षमता की प्रशंसा करता हूं ” – राहुल द्रविड़

“धोनी ने एक लीडर के रुप में विकसित हुए हैं न कि एक क्रिकेटर के रूप में. मेरी राय में, अगर आप उनके रिकॉर्ड देखें, तो वह निश्चित रूप से भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं” – वसीम अकरम

”मेरे लिए बेस्ट कॉम्प्लिमेंट है कि जब कोई कहता कि वह उन्हें खेलता देखने के लिए पैसे खर्च करेगा और मैं कह सकता हूं कि मैं धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए पैसे खर्च करूंगा. एम. एस. अगले गिलक्रिस्ट नहीं है. वह पहले एम. एस. धोनी हैं.” – एडम गिलक्रिस्ट

”यदि युद्ध हुआ तो मैं धोनी  को अपने साथ ले जाऊंगा” – गैरी क्रिस्टन

”मान लीजिए अगर मैं टीम का चुनाव करता हूं तो उसमें सचिन ओपनर होंगे और धोनी कैप्टन” – स्टीव वा

 

 

CricketHeroDhoni
Comments (0)
Add Comment