योग शारीरिक व्यायाम भी है, आसान भी है. प्राणायाम भी है और ध्यान भी है लेकिन योग के द्वारा एक विराट चरित्र हमारा जो तैयार होता है, हम नर से नारायण और जीव से जो ब्रह्म बनते हैं तो उससे योगी जैसा धवल चरित्रा, महान चरित्र. रामदेव ने कहा कि देश में बहुत दिनों बाद योग को इतना महत्व मिला है. देश की आज़ादी के 70 सालों के इतिहास में पहली बार बड़े रूप में योग और योगी गौरवान्वित हुए हैं.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन आज दोपहर में शुभ मुहूर्त में 12 बजकर 10 मिनट पर उत्तर प्रदेश के सीएम के सरकारी बंगले 5 कालिदास मार्ग में प्रवेश किया. योगी के लिए बंगले का सारा फर्नीचर और सामान निकाल कर बिल्कुल खाली कर दिया गया था और बंगले को अंदर से सफेद रंग से पेंट किया गया. सारे दरवाज़ों पर नया रंगरोगन किया गया है. अखिलेश यादव ने सीएम बंगले के लिविंग रूम में अपने निजी लेदर के सोफे और बेडरूम में अपना निजी डबल बैड लगा रखा था, जिसे बंगला खाली करते वक्त वे अपने साथ ले गए. इसके पहले यहां रहने वाली मायावती लेदर के सोफे इस्तेमाल करती थीं. चूंकि योगी लेदर के फर्नीचर पर नहीं बैठते, इसलिए उनके लिए लकड़ी का तख्त और लकड़ी की कुर्सियां लगाई गई हैं.