नवाज़ुद्दीन अगली फिल्म में निभाएंगे बाल ठाकरे का किरदार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ऐसे एक्टर हैं, जो हर किरदार में पूरी तरह से उतर जाते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि नवाज आज के दौर के सबसे शानदार एक्टर्स में से एक हैं. अब नवाज एक बायोपिक का हिस्सा बनने जा रहे हैं जिसमें वो बाल ठाकरे की भूमिका निभाएंगे.




इस फिल्म का फर्स्ट लुक 21 दिसंबर 2017 को रिलीज़ किया जाएगा. इसके रिलीज के दौरान बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन भी वहां मौजूद होंगे.

इस फिल्म की स्क्रिप्ट राज्यसभा सदस्य और शिव सेना के प्रवक्ता संजय राउत ने लिखी है. जब संजय से नवाज द्वारा इस किरदार को निभाए जाने की बात पूछी गई, उन्होंने हंसते हुए इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लॉन्च तक इंतजार करने को कहा.



फिल्म के लेखक राउत ने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट पर पिछले चार सालों से काम कर रहे हैं. वो रिचर्ड एटनबरो की फिल्म ‘गांधी’ और जस्टिन चैडविक की फिल्म ‘मंडेला: लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम’ ने बहुत अधिक प्रभावित थे.

Comments (0)
Add Comment