(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बीएसपी से निष्कासन के बाद दिल्ली में कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें कि जब नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से निकाला गया था, उस वक्त वह पार्टी के पश्चिमी यूपी के प्रभारी थे। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नसीमुद्दीन ने गलती से कह दिया कि उन्होंने बीएसपी की सदस्यता ग्रहण की है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी। कांग्रेस से जुड़े नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने गुलाम नबी आजाद समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे देश की सबसे बड़ी पार्टी, जिसने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उस पार्टी में मुझे जगह मिली है।’