निकाय चुनाव: गुजरात पर बड़ी-बड़ी बातें करने वालों का खाता नहीं खुला- योगी

नरेंद्र मोदी ने यूपी निकाय चुनावों में बीजेपी की जीत पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “विकास की इस देश में फिर एक बार जीत हुई। उत्तर प्रदेश निकाय चुनावों में शानदार जीत के लिए प्रदेश की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को ढेरों शुभकामनाएं। यह जीत हमें जन कल्याण की दिशा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगी।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हम साढ़े चार करोड़ वोटर्स के आभारी हैं। मीडिया के लोगों का भी धन्यवाद करना चाहूंगा। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने निष्पक्ष चुनाव कराने में अहम किरदार निभाया। हम उनके आभारी रहेंगे। इन नतीजों ने हम सब लोगों को जिम्मेदारी बढ़ाई है।इन नतीजों से बीजेपी वर्कर्स की जिम्मेदारी बढ़ा दी है।

अब संगठन और सरकार को ज्यादा जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के विकास के विजन और बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह की कुशल रणनीति की वजह से जनता का भारी सपोर्ट मिला। यूपी नगर निकाय चुनाव सबकी आंखों को खोलने वाला है। गुजरात के बारे में जो लोग बड़ी-बड़ी बाते करते थे, उनका खाता नहीं खुला। अमेठी में हारे, नगर निकाय में खाता नहीं खुला।”

इन नतीजों के क्या हैं मायने ?
BJP शहरी वोटरों की पसंद बनी हुई है.बीजेपी शहरी इलाकों की पार्टी बनी हुई है। पिछली बार की तरह इस बार भी यूपी के शहरी निकायों में उसका परफॉर्मेंस बहुत अच्छा है।

बहुजन समाज पार्टी इस बार बढ़त पर है। यह उसके लिए वापसी की तरह है। पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में खाली हाथ रहने और मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर नुकसान उठाने के बाद जमीनी स्तर पर काम किया। इसका नतीजा निकायों में देखने को मिला।

सपा-कांग्रेस खाली हाथ
शहरी वोटरों के बीच सपा और कांग्रेस खाली हाथ ही नजर आ रही है। 2012 में सपा सत्ता में थी, उसके बाद भी शहरी निकायों में उसे सफलता नहीं मिली थी। पांच साल बाद भी उसके लिए हालात ऐसे ही हैं।

Comments (0)
Add Comment