नीति आयोग विजन: 2022 तक आतंकवाद, करप्शन… सब होगा खत्म

नई दिल्ली
सरकार के थिंक टैंक माने जाने वाले नीति आयोग का कहना है कि 2022 तक गरीबी, गंदगी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद और साम्प्रदायिकतावाद से मुक्त न्यू इंडिया होगा। नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गवर्नर्स कॉन्फ्रेंस में न्यू इंडिया ऐट 2022 डॉक्युमेंट पेश किया। डॉक्युमेंट में अनुमान लगाया गया है कि यदि भारत 8 प्रतिशत की दर से साल 2047 तक वृद्धि करता है तो आने वाले समय में यह दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में शामिल होगा।

यह सब होगा या नहीं यह तो भविष्य ही बताएगा, पर यह भी एक बड़ी तसल्ली की बात है कि कोई इस बड़े विजन के साथ आगे बढने के लिये दृढ प्रतिज्ञ है. हो सकता है कि यह सब अगले 5 सालों में ना भी…+

न्यू इंडिया ऐट 2022 डॉक्युमेंट में अनुमान किया गया है कि 2022 तक भारत पूरी तरह से कुपोषण से मुक्त हो जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2019 तक भारत में सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत देश के हर गांव से कनेक्ट होने में सक्षम होगी। इसके अलावा दावा किया गया है 2022 में भारत में 20 से ज्यादा वर्ल्ड क्लास हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन होंगे।

इस डॉक्युमेंट में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आने वाले सभी गांव को ‘मॉडल विलेज’ का दर्जा भी मिल जाएगा। यहां तक कि इस डॉक्युमेंट में 2022 तक गरीबी मुक्त भारत की परिकल्पना भी की गई है।

Comments (0)
Add Comment