एजेंसी के मुताबिक मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश के कुछ विधानसभा सीटों के लिए कल यानी 19 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा अगले साल उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी चुनाव होने हैं।
इसी हफ्ते देश के कई मेट्रो शहरों में बैंक ने ऐसे लोगों को स्याही लगाने का फैसला किया जो 4500 रुपये के 500/1000 के नोट बदलने आ रहे हैं। इस तरह का निर्णय सरकार ने कालेधन को बैंक में जमा करने वाले गैंग पर अंकुश लगाने के लिए किया था। बुधवार से एसबीआई ने देश के 11 शाखाओं और बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ चुनिंदा शाखाओं में स्याही लगाने का काम शुरू कर दिया था।
वहीं कर्नाटक सरकार की संस्था मैसूर पेंट्स एंड वर्निश लिमिटेश ने जानकारी दी कि बुधवार शाम तक कई बैंकों की ओर से स्याही की कुल 2.9 लाख 5ML वाली बॉटल का ऑर्डर मिला है।