पकड़ा गया इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां को दस साल से थी तलाश

कुरैशी को भारत का ओसामा भी कहा जाता था।

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : सोमवार को दिल्ली ने पुलिस ने अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर नाम के एक संदिग्ध आतंकवादी को पकड़ा है। जानकारी मुताबिक़ पकड़ा गया आतंकी इंडियन मुजाहिदीन और सिमी के लिए  काम करता था।



2008 में गुजरात को दहला देने वाले सीरियल ब्लास्टों में भी तौकीर का हाथ बताया गया है।कुरैशी एक इंजिनियर है और इसे बम   बनाने में महारत  है।  अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर को भारत का ओसामा भी कहा जाता था। सुरक्षा एजेंसियां तौकीर को गुजरात ब्लास्ट के अलावा मुंबई के 11 जुलाई 2006 को हुए ट्रेन ब्लास्ट और दिल्ली, बेंगलुरु  और अहमदाबाद में हुए धमाकों के मामले में तलाश रहीं थीं।



Comments (0)
Add Comment