पद्मावत हिंसा मामला : कई राज्यों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं

चार राज्यों के मल्टीप्लेक्स अब नहीं दिखाएंगे फिल्म पद्मावत





(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) : पद्मावती विवाद बढ़ता ही जा रहा है। रिलीज से 1 दिन पहले बुधवार को फिल्म के खिलाफ हरियाणा राजस्थान यूपी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में काफी हिंसक प्रदर्शन हुए। उपद्रव कारियों ने सड़क जाम कर बसों में आग लगाई और पथराव एवं तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम दिया। दिल्ली-एनसीआर में भी पथराव सहित तोड़फोड़ की घटनाएं हुई और गुरुग्राम के सोहना रोड पर प्रदर्शनकारियों ने एक बस में आग ही लगा दी। गुरुग्राम जिला में रविवार तक थियेटरों के 200 मीटर के आसपास 144 धारा लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में पी वी एस मॉल में पद्मावत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां पर पुलिस को प्रदर्शनकारियों को भगाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। मुंबई में भी करणी सेना के कई समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही गुजरात में मंगलवार को अहमदाबाद के मल्टीप्लेक्स में तोड़फोड़ की गई जिसमें 50 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सब घटनाओं के बीच मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का कहना है कि राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और गोवा में फिल्म का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि यह संस्था 75 परसेंट मल्टीप्लेक्स का प्रतिनिधित्व करती है। गुजरात में भी थिएटर मालिकों ने जब तक विवाद खत्म नहीं हो जाता तब तक मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमा घर में फिल्म प्रदर्शन ना करने का फैसला किया है। राजस्थान में राजपूत समुदाय के 1900 महिलाओं द्वारा जौहर का ऐलान करने के बाद करणी सेना की चित्तौड़गढ़ इकाई के प्रमुख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने बताया है राजस्थान, गुजरात, MP, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के फिल्म वितरकों ने कालवी को फिल्म रिलीज ना करने का आश्वासन दिया है।


Comments (0)
Add Comment