(न्यूज़ लाइव नाऊ) : शास्त्रों के अनुसार जानवरों को खाना खिलाने से नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है। अगर ग्रंथो की मानें तो जानवरों और विशेष रूप से गायों को खाना खिलाने से हमारे ऊर्जा के आसपास के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा कम हो सकती है। घर में खाना बनाते समय अगर आप पहली रोटी गाय को खिलाते है तो घर से पशुओं जैसी अराजकता कम कर देता है। घर में अनावश्यक चिल्लाहट जानवरों की तरह व्यवहार करने जैसा लगता है। यह अनियमित व्यवहार पहली चपाती को गायों को खिलाने से कम हो सकता है।
आपको अपने जीवनसाथी अपने संबंध सुधारने के लिए कुत्तों को भोजन प्रदान करना चाहिए। कुत्तों का इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है और कुत्तों को भोजन खिलाने से आसपास के लोगों के साथ हमारे संबंधों में सुधार होता है।
पक्षियों को अनाज खिलाने से आपके ऋणों में कमी आती है। अगर आप बहुत सारे ऋणों में फंसे हुए है और जल्दी से जल्दी इनसे बाहर निकलना चाहते है तो पक्षियों को अनाज खिलाना शुरू कर दें। पक्षी स्वतंत्रता की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं और आपको अपने जीवन में इस ऊर्जा की सबसे अधिक जरुरत है।
अगर आप अपने माता पिता से माफ़ी मांगना चाहते है लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं है तो इसके लिए चींटियों को भोजन प्रदान करना शुरू कर दें। अपने मृत पूर्वजों से माफ़ी मांगने का ये सबसे सरल उपाय है।
अगर आप अपने जीवन में वित्तीय विकास और स्थिरता प्राप्त करना चाहते है तो मछलियों को भोजन प्रदान करना शुरू करें। अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते है और किसी कारण से इसमें देरी हो रही है तो इसके लिए भी यह उपाय लाभदायक रहता है।