(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाक लगातार नापाक हरकतों को अंजाम देने कि कोशिश में हैं । मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पाक कश्मीर मसला संयुक्त राष्ट्र में ले जाना चाहता है, लेिकन उसके पास इसका कोई मजबूत आधार नहीं है और यूएन भी भारत का स्टैंड जानता है। उन्होंने कहा- अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान सच को स्वीकार करे और दूसरे देशों के अंदरूनी मामलों में दखल ना दे। रवीश कुमार ने कहा कि समझौता एक्सप्रेस रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। पाक के कदम दिखा रहे हैं कि वह घबरा गया है। इस बीच, पाकिस्तान ने थार एक्सप्रेस और भारत-पाकिस्तान बस सेवा पर भी रोक लगा दी है। रवीश कुमार ने कहा- हमने उनसे कहा कि कश्मीर मुद्दा भारतीय संविधान के तहत आता है। प्रधानमंत्री मोदी भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के फैसले पर बयान दे चुके हैं। हमने कश्मीर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं। पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। वह यह भी कह रहा है कि इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में लेकर जाएगा, लेकिन कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम जानते हैं कि अब हमें क्या करना है। रवीश कुमार ने कहा- पाक ये मसला यूएन ले जाना चाहता है। लेकिन, यूएन इस मामले पर भारत के पक्ष से पूरी तरह सहमत है। दुनिया ने पाकिस्तान के झूठ को नकार दिया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर और अनुच्छेद 370 पर अपना नजरिया पूरी तरह स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह हमारा आंतरिक मामला है। जम्मू-कश्मीर में सामान्य होते हालात से पाकिस्तान को परेशान कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान सच्चाई को स्वीकार कर ले और दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर दे। उन्होंने कहा- भारत सरकार ने कुछ मुद्दों को लेकर एहतियातन कदम उठाए हैं। जम्मू-कश्मीर में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। सभी अखबार सामान्य रूप से निकल रहे हैं। जरूरी चीजों की आपूर्ति भी सामान्य है। अस्पताल में इलाज हो रहा है। जहां तक बात पीओके की है, तो गृह मंत्री अमित शाह इसे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि पीओके भारत के लिए एक जरुरी मुद्दा हैं और उसपे जल्द ही फैसला लिया जा सकता हैं ।