पाक पीएम इमरान खान पहुंचे अमेरिका, एयरपोर्ट पर हुई बेइज्जती।

अमेरिका के लिए इमरान खान ने कतर एयरवेज की सामान्य कमर्शल फ्लाइट ली और वह 3 दिनों के इस दौरे में अमेरिका में पाकिस्तान के राजनयिक आवास पर ही रुकेंगे।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तानी  प्रधानमंत्री इमरान खान पीएम के तौर पर पहली बार आधिकारिक रूप से अमेरिकी दौरे पर हैं। अमेरिका पहुंचने पर इमरान खान के स्वागत के लिए कोई बड़ा स्टेट ऑफिसर मौजूद नहीं था, जिस कारण ट्विटर पर विरोधी मजाक भी उड़ा रहे हैं। हालांकि, अमेरिका के लिए इमरान खान ने कतर एयरवेज की सामान्य कमर्शल फ्लाइट ली और वह 3 दिनों के इस दौरे में अमेरिका में पाकिस्तान के राजनयिक आवास पर ही रुकेंगे। इमरान खान के अमेरिका पहुंचने का विडियो पीटीआई के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया। इस पर कई यूजर्स ने कॉमेंट किए। कुछ ने इसे प्रधावमंत्री के साथ बुरा बर्ताव बताया तो कुछ ने इस पर वर्ल्ड कप हार का बदला कहकर भी चुटकी ली। देखा गया कि खान किसी आम यात्री की ही तरह फ्लाइट से निकले। इस यात्रा में इमरान खान की अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से भी मुलाकात होने वाली है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और कर्ज जैसे कई मुद्दों पर अहम चर्चा की उम्मीद जताई जा रही है। सोमवार को दोनों शीर्ष नेता साथ में लंच भी करेंगे। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच लंच के बाद बैठक का कार्यक्रम है। क्रिकेटर से नेता बने खान कतर एयरवेज की उड़ान से यहां पहुंचे और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत अजद मजीद खान के आधिकारिक निवास में ठहरे हुए हैं। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए उनके विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी मौजूद थे। काफी तादाद में वहां मौजूद पाकिस्तानी मूल के अमेरिकियों ने भी उनका स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ थे जो अक्टूबर 2015 में यहां आए थे।

Comments (0)
Add Comment