पान के ऐसे चढ़ावे से हनुमान जी होंगे प्रसन्न, दूर होगा दुर्भाग्य

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : जिन लोगों को भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है, उनके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ज्योतिष की मान्यता है कि ग्रहों की अशुभ स्थिति के कारण ऐसा होता है। ग्रहों से शुभ फल पाने और दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। यहां जानिए ऐसे ही कुछ खास उपाय…


उपाय 1.

सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले दिन में कभी भी एक रोटी लें और उस रोटी को अपने ऊपर से 21 बार वार लें। इसके बाद ये रोटी कुत्ते को खिला दें या किसी ऐसी नदी या तालाब में डाल दें, जहां मछलियां हों।

उपाय 2.

हर मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी को लगा हुआ मीठा पान चढ़ाएं। ध्यान रखें पान में चूना नहीं लगवाना है। इसके बाद तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

उपाय 3.

किसी गरीब को सवा किलो गुड़ या सवा किलो चना का दान करें।

उपाय 4.

व्यापार में लाभ नहीं मिल पा रहा हो तो बुधवार को एक तोता पिंजरे सहित खरीदें और तोते को आजाद कर दें।




उपाय 5.

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने के लिए किसी मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं। पीपल की देखरेख की व्यवस्था करें। हर शनिवार पीपल को जल चढ़ाएं और सात परिक्रमा करें। जैसे-जैसे पीपल बड़ा होगा आपकी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

यहां बताए गए उपाय नियमित रूप से करते रहेंगे तो निकट भविष्य में सकारात्मक फल मिलने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इन उपायों के साथ ही अधार्मिक कामों से बचें। अन्यथा सभी उपाय निष्फल हो सकते हैं।

Comments (0)
Add Comment