पीएम ने दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई

भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रविवार को यानि आज जन्मदिन है.  राष्ट्रपति इस वर्ष 72 साल के हो गए हैं. आज इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने लगातार तीन ट्वीट किए हैं. इनमें अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने से लेकर सरल व्यवहार और कार्य करने की शैली तक प्रशंसा की है. उन्होंने लिखा-

”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें अपने देश की सेवा के लिए लंबी और स्वास्थ्य आयु प्रदान करे.”
”जबसे उनका कार्यकाल शुरू हुआ राष्ट्रपति जी ने अपने सरल और दयालु स्वाभाव से स्वयं को भारत के लोगों का लाडला बना लिया है.”
”मैंने हमेशा देखा है कि राष्ट्रपति जी 125 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील है, खासकर गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए.”

Comments (0)
Add Comment