(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : उन्होंने कहा कि देश आज पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है, दुनिया भारत के शौर्य और पराक्रम को जानने लगी है। उन्होंने कहा कि पीएम ने सेना को फैसले लेने की छूट दी तो देश के बहादुर सैनिकों ने पाक के छक्के छुड़ा दिए।प्रधानमंत्री गांव गरीब, किसानों, नौजवानों के हित में बेहतर काम करने के साथ ही देश की सुरक्षा और सैनिकों को शौर्य को नहीं पहचान देने में जुटे हैं। विपक्ष अब भी जाति धर्म की राजनीति मे उलझी हुई है।उन्होंने जनपद के बुनियादी विकास के साथ साथ पर्यटन विकास को गति देने की बात कहते हुए कहा कि नेपाल हमारा मित्र राष्ट्र है, नेपाल से आवागमन बेहतर हो, लेकिन प्रशासन इस बात का भी ध्यान रखे कि इसका लाभ राष्ट्र विरोधी तत्व न लेने पाए।सीएम योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज के चौक बाजार में सोमवार को 131 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद भाजपा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा।