पीएम पर हमले के बाद केजरीवाल ने साधा RSS पर निशाना, किया ट्वीट

नई दिल्ली : रिलायंस जियो की घोषणा के अगले दिन अखबारों में प्रकाशित हुए विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर केजरीवाल का वार जारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मसले पर लगातार निशाना साध रहे हैं. इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करने के बाद केजरीवाल ने अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को लेकर निशाना साध दिया है.

अंबानी ने कहा- वो पीएम के डिजिटल इंडिया विजन से प्रेरित

इस पर मुकेश अंबानी खुल कर सामने आए हैं. विरोधियों का मुंह बंद करते हुए उन्होंने साफ किया कि ‘वो पीएम के डिजिटल इंडिया विजन से प्रेरित हुए हैं. इसमें कोई राजनीति नहीं है.’ उन्होंने कहा कि विज्ञापन प्रकाशित करने का फैसला पूरी तरह से सही था. उनका लक्ष्य है कि वे देश में डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाएं.

नई दिल्ली : रिलायंस जियो की घोषणा के अगले दिन अखबारों में प्रकाशित हुए विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर केजरीवाल का वार जारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मसले पर लगातार निशाना साध रहे हैं. इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करने के बाद केजरीवाल ने अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) को लेकर निशाना साध दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह निशाना साधा है

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ‘रिलायंस के लिए पहले पीएम ने मॉडलिंग की और अब कोई कह रहा है कि RSS का मतलब रिलायंस स्वयं सेवक संघ है.’ यह विवादित ट्वीट रिलायंस की विज्ञापन पर दी गई सफाई के बाद किया गया है. बीजेपी की ओर से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भी तो पीएम हैं’

गौरतलब है कि रिलायंस जियो के विज्ञापन में पीएम मोदी की फोटो छापने के विवाद को मुकेश अंबानी ने खारिज कर दिया था. आलोचकों को जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा था कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भी तो पीएम हैं.’ जियो के लांच के बाद रिलायंस के विज्ञापन में पीएम मोदी की तस्वीर होने से बीजेपी की विरोधी पार्टियों ने जोरदार विरोध किया था.

Comments (0)
Add Comment