(न्यूज़ लाइव नाऊ) : पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र सीजेआई दीपक मिश्रा से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंचे। लेकिन दीपक मिश्रा ने प्रधान सचिव से मिलने से इंकार कर दिया है।
शुक्रवार को चार सिटिंग जजों का चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोलने से माहौल गरम हो गया है। इन चार जजों ने सुप्रीम कोर्ट प्रशासन के ठीक से काम नहीं करने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चारों जजों के आरोपों को लेकर शनिवार को मीटिंग बुलाई है। बार एसोसिएशन की इस मीटिंग में जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा पर लगाए गए आरोपों पर विचार किया जाएगा। इसके बाद बार काउंसिल प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाला है।